फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोल से संदिग्ध परिस्थिति में लापता छात्रा का नहीं लगा कोई सुराग

Sat, 12 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बहुतकनीकी प्रशिक्षण संस्थान से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्रा का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को छात्रा की स्वेटर व चप्पलें रावी नदी के तट पर मिली हैं। इसके बाद शनिवार को पुलिस पूरा दिन रावी तट पर छात्रा की तलाश करती रही लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



छात्रा कांगड़ा जिला के मलां क्षेत्र की रहने वाली थी और सरोल में पीजी में रह रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलने की कोशिश की थी जिसे उसके साथ रह रही अन्य छात्राओं ने देख लिया और उसे रोक लिया।


उधर, पुलिस ने छात्रा के अभिभावकों को भी उसके लापता होने की सूचना दी है लेकिन शनिवार दोपहर बाद तक छात्रा की तरफ से उसके परिजन चंबा नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने इस मामले में संस्थान के प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं दोनों से पूछताछ की है। साथ ही जहां छात्रा पेइंग गेस्ट रह रही थी वहां के संचालक व उसकी सहेलियों से पुलिस शनिवार को दिन भर पड़ताल करती रही। पुलिस को अभी तक लापता हुई छात्रा का मोबाइल भी नहीं मिला है। मोबाइल न मिलने की वजह से छात्रा से जुड़ी बहुत सी बातें अभी भी रहस्य बनी हुई हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
छात्रा को छलांग लगाते किसी ने नहीं देखा : हरनाम सिंह
इस मामले में जांच अधिकारी हरनाम सिंह का कहना है कि छात्रा की स्वेटर और चप्पलें रावी तट पर मिली हैं, लेकिन छात्रा को रावी में छलांग लगाते किसी ने नहीं देखा। जब तक छात्रा की बरामदगी नहीं हो जाएगी तब तक पुलिस इस मामले में अगला कदम नहीं उठा सकती है। छात्रा के लापता होने को लेकर उसके मकान मालिक, शिक्षकों और सहपाठियों सबसे से पूछताछ की गई है। इनसेट...
सलूणी के युवक से था छात्रा का प्रेम प्रसंग
बहुतकनीकी संस्थान की छात्रा के लापता होने में नया मोड़ सामने आया है। छात्रा की तलाश को लेकर जारी तफतीश में खुलासा हुआ है कि छात्रा का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक सलूणी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और इस प्रेम प्रसंग की वजह से छात्रा डिपरेशन में थी और पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस छात्रा के मोबाइल को तलाश कर रही है। छात्रा का मोबाइल मिलने पर इस मामले से जुड़े कई राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें