फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के चार सौ कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sat, 12 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम की पहली आपदा में फंसे लोक निर्माण विभाग ने अपने चार सौ कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। चंबा और चुुराह उपमंडल के इन कर्मचारियों को आगामी दिनों में छुट्टियां मौसम के हिसाब से मिलेंगी। विभाग ने सभी कर्मचारियों को नसीहत दी है कि वे चौबीसों घंटे ड्यूटी पर आने के लिए तैयार रहें। बर्फबारी की वजह से किसी भी इलाके में सड़क बंद होती है तो उसे तत्काल खोला जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने चंबा और चुराह उपमंडल में चार जेसीबी भी तैैनात की हैं। इसके अलावा निजी ठेकेदारों से भी मशीनरी की मदद ली जा रही है।


 पहली बर्फबारी में चुराह के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर सबसे अधिक बर्फ पड़ी है। यहां करीब एक से डेढ़ फुट तक बर्फ मार्ग पर जमा हो गई थी जिससे बैरागढ़ का संपर्क भंराजड़ू से कट गया था। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर शनिवार सुबह ही करीब 25 कर्मचारी व एक जेसीबी तैनात कर दी थी और दोपहर बाद तक मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। ऐसे ही चुराह के बंद दूसरे मार्ग झज्जकोठी व चांजू मार्ग को बहाल करने में भी कर्मचारियों को तैनात कर दिया था।


लोक निर्माण विभाग ने चंबा उपमंडल में दो जेसीबी तैयार रखी हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। चंबा में अभी तक बर्फबारी का कोई खास असर नहीं पड़ा है और उपमंडल के लगभग सभी मार्ग खुले हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
मौसम के हिसाब से मिलेंगी छुट्टियां : ठाकुर
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों उपमंडल में करीब चार सौ लोगों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की छुट्टियों में कटौती की गई है। लोक निर्माण विभाग की पहली प्राथमिकता मार्ग बहाल करने की होगी, फिर चाहे वो रात में बंद हो या सुबह। सभी को अब मौसम के हिसाब से ही छुट्टियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें