फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुरेंई से गूंजा चंबा शहर, मलूणा तक निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक सूही माता मेले के दूसरे दिन रानी सुनयना के समाधि स्थल मलूणा तक शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मलूणा स्थित समाधि स्थल पर माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की तथा जनपद की प्यास बुझाने को लेकर दिए बलिदान को याद किया। सूही मढ़ स्थित मंदिर से बैंडबाजे की मधुर धुनों के बीच भव्य शोभायात्रा मलूणा को रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल गद्दी समुदाय की महिलाओं ने रानी सुनयना के बलिदान को गीत के माध्यम से सुनाया। मलूणा में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं ने दो गज दूरी नियम की पालना करते हुए शीश नवाया। रानी सुनयना के बलिदान की गाथा सुनकर लोग काफी भावुक हो उठे। मेले के दूसरे दिन भी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को मेले का विधिवत समापन किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ पूरा शहर में घुरेंई गायन से गूंज उठा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते इस बार मेले में दुकानों व भंडारे का आयोजन नहीं किया जा रहा है। मेले के दौरान दो सौ लोगों की उपस्थिति ही निर्धारित की गई है। सोमवार को मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

कोविड ने छीना सूही माता मेले का स्वरूप
लोगों की प्यास बुझाने वाली रानी सुनयना की याद में मनाया जाने वाला तीन दिवसीय सूही मेला कोविड की भेंट चढ़ गया है। कोविड के बढ़ते प्रकोप के चलते महज इस मर्तबा परंपराओं का ही निर्वहन किया गया। इससे पूर्व मेले के दौरान सूही मढ़ पर छोटे दुकानदार विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाकर अपनी आर्थिकी की जुगत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें