फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेड और गोल्डन कीवी की ओर बढ़ा बागवानों का रुझान

Tue, 02 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में कीवी के बगीचे की देखभाल करते कमांडो देवेंद्र।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले के बागवानों का रुझान अब कीवी के विकसित रूप रेड और गोल्डन कीवी की ओर बढ़ा है। लुड्डू, जम्मुहार, सलूणी, साहो और कीड़ी क्षेत्र के बागवान इस पौध को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। इनमें ग्रीन कीवी की तुलना में अधिक विटामिन सी होती है। मंडियों में बागवानों को इसके बेहतर दाम भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रगतिशील बागवान देवेंद्र कुमार, धारो राम, राकेश कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि बाजार में ग्रीन कीवी का एक पौधा 200 से 250 रुपये में मिलता है। रेड और गोल्डन कीवी का एक पौधा 500 से लेकर 530 रुपये तक मिलता है। इसके पौधे आर्डर पर बाहरी जिलों से मंगवाने पड़ते हैं।
उन्होंने बताया कि मंडियों में ग्रीन कीवी 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, रेड और गोल्डन कीवी का दाम मंडियों में 300 से 350 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रीन कीवी के साथ बागवान अब अपने बगीचों में रेड और गोल्डन कीवी की पौध रोपित करने की ओर ध्यान दे रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन रेड-गोल्डन कीवी बाजार में बागवानों को वाजिब दाम मुहैया करवाने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। डॉ. प्रमोद शाह, उपनिदेशक, उद्यान विभाग चंबा
ये हैं फायदे
गोल्डन कीवी में विशेष रूप से एक्टिनिडिन नामक एक प्राकृतिक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करता है। इतना ही नहीं यह विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। इसका सेवन से हृदय स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और आंखों के लिए भी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें