फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की टीम पांच लोगों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पुलिस थाना डलहौजी में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पुलिस की टीम ने पांच लोगों को जुआ खेलते हुए धरा। इन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। जबकि दांव पर लगी रकम और ताश के पत्तों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस चौकी बनीखेत का पुलिस दल शुक्रवार रात को खुरला की तरफ गश्त पर था।
विज्ञापन

उसी समय पुलिस दल को सूचना मिली कि कुछ लोग लाहड़ के पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उपरोक्त जगह पर दबिश दी तो वहां पाया कि ताश के पतों के साथ 5 लोग जुआ खेल रहे थे। इनको ताश के पतों के साथ दबोच लिया गया। जुआ खेलते पकड़े गए लोगों में व्यास देव निवासी लाहर, राकेश निवासी तलगुत, पवन कुमार निवासी लाहर, देशराज निवासी वैतना और रमेश निवासी तलगुत शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दांव पर लगे 7450 रुपये और ताश के पत्तों को भी जब्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें