चंबा। तीसा में पुलिस की टीम ने बाइ सवार दो युवकों को 820 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि दोनों युवकों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की नाकाम कोशिश की। लेकिन पुलिस की टीम ने उन्हें भागने नहीं दिया। इसके चलते दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण इकाई कांगड़ा (सीआईडी) की टीम ने शुक्रवार शाम के समय केला जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया था।
इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त मार्ग पर चरस की तस्करी हो रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस चरस तस्करों को पकड़ने के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान एक बाइक को शक के आधार पर नाके पर रोका गया।
इसी दौरान संजू पुत्र चेंखा राम निवासी गांव सिमनी, मनोज कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी रुकियाना को रोका गया। तलाशी में बाइक में एक पॉलीथिन बरामद किया गया जिसमें 820 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इसको लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।