फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम का कार्य शुरू न होने पर रोष

विज्ञापन
चंबा में बैठक के बाद प्रोग्रेसिव काउंसिल के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक सोमवार को लक्ष्मण क्लब चंबा में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष चंद्र सहगल ने की। बैठक में पुलिस मैदान बारगाह में प्रस्तावित इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि 19 अक्तूबर 2020 को वन मंत्री राकेश पठानिया ने बारगाह मैदान में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी थी लेकिन, अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कहा कि चंबा में खेल सुविधाओं के अभाव में प्रतिभा सिमट रही है जबकि, एक समय ऐसा भी था जब चंबा जिला हॉकी और क्रिकेट फुटबाल में अग्रणी था।
विज्ञापन

वर्तमान में खेल विभाग का कार्यालय तो है लेकिन, यहां कोच न होने के कारण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। शिलान्यास के दौरान वन मंत्री ने छह माह के भीतर इंडोर स्टेडियम का निर्माण पूरा होने की घोषणा की थी। अब डेढ़ साल से अधिक समय बीत गया है लेकिन, कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार और सदर विधायक से मांग की है कि कार्य को जल्द शुरू किया जाए। सदस्यों ने पक्काटाला से बालू मार्ग को चौड़ा करने की प्रक्रिया शुरू होने पर प्रशासन और विधायक का आभार जताया है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग का सुधारीकरण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही होगी। बैठक में मेजर एससी नैयर, सुरेंद्र भंडारी, मुकेश, प्रवीण पुरी, नरेश, अनिल, सुुशील, खुशहाल बख्शी, राजू जसरोटिया, जसवंत, रमेश ओहरी, हमिंद्र सेन, डॉ. पुरी, डॉ. बेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें