फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलका में फर्जी तरीके से खोल दिया स्कूल

Tue, 09 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी तहसील के तेलका क्षेत्र में फर्जी तरीके से स्कूल का संचालन करने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुभाष मिन्हास निवासी गांव कछयूंड तहसील सलूणी ने पुलिस थाना किहार में सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त दोनों आरोपियों ने जाली मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र लेकर तेलका में निजी पब्लिक स्कूल चल रखा है। जिससे इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले बच्चों की भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस स्कूल के शिक्षा लेने पर जो प्रमाण पत्र दिया जाना है। उसकी प्रदेश में मान्यता नहीं है।
विज्ञापन


लिहाजा दोनों आरोपी जालसाजी करके यहां के भोले भाले लोगों को चूना लगा रहे हैं। लिहाजा पुलिस इस दिशा में उचित कार्रवाई अमल में लाए। उधर इस मामले के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस क्षेत्र इस तरह की यह पहली घटना सामने आई है। उधर इस बारे में डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले को लेकर भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शीघ्र दस्तावेजों की जांच के बाद सारा माजरा तय हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें