फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चलती बस का निकला फ्रंट शीशा, हाईवे पर गिरा

विज्ञापन
चंसबा में मुगला के पास परिवहन निगम की बस के टूटे फ्रट शीशे को उठाता परिचालक और अन्य।संवाद
विज्ञापन
चंबा। धुलाड़ा से 20 सवारियां लेकर न्यू बस अड्डे के लिए आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस का फ्रंट शीशा मुगला में अचानक से गिर गया। गनीमत, ये रही कि शीशा गिरते समय कोई भी राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। बस के परिचालक और सवारियों ने मिल कर हाईवे पर गिरे शीशे को उठाकर बस में रखवाकर बस को न्यू बस अड्डे की वर्कशॉप में रखवाया। बताया जा रहा है कि अब बुधवार को जसूर स्थित वर्कशॉप में टूटे शीशे को सही से स्थापित करवाने क लिए बस को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे न्यू बस अड्डे से एचआरटीसी की बस गागला-धुलाड़ा रूट पर सवारियां लेकर रवाना होती है। सायंकाल के समय बस वापस धुलाड़ा से चंबा के लिए आती है। रोजमर्रा की तरह ही मंगलवार को भी बस सवारियां लेकर चंबा आ रही थी कि अचानक मुगला के समीप पहुंचने पर बस का फ्रंट शीशा हाईवे पर गिर गया। हालांकि शीशे की चपेट में कोई नहीं आया। सवारियों रवि कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, संजीव कुमार आदि ने बताया कि निगम प्रबंधन की ओर से विभिन्न रूटों पर खटारा बसों को ही भेजा जा रहा है। इसका खामियाजा सवारियों को ही भुगतना पड़ता है।
आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस का फ्रंट शीशा अचानक से बस से निकल गया। बहरहाल, इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। जसूर स्थित प्रबंधन की वर्कशॉप में बस को भेज कर शीशा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें