चंबा। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। 32 और 27 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्रमित आई हैं। ये दोनों महिलाएं शहर के हरदासपुरा वार्ड से संबंधित हैं। इसके अलावा टिकरी के लाहड़ गांव में 54 वर्षीय व ककिरा के केहला गांव में 69 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
चार नए मामले आने से जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है। जबकि एक कोरोना मरीज ने कोरोना को मात देने में भी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में अभी तक 2863 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में 51 लोगों की मौत भी हुई है।
कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान चंबा में शुरू हो चुका है। पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना बचाव से जुड़े जरूरी नियमों की पालना करनी होगी।