Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले के मटोला गांव में तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा एक एमबीबीएस प्रशिक्षु भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उनकी भी कोरोना जांच होगी। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज 13 हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को 900 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें साढ़े छह सौ सैंपल बुधवार को लिए गए जबकि अन्य सैंपल मंगलवार को लिए गए थे। रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया है कि वे कोविड नियमों की कड़ाई से पालना करें।