फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 40 नए मामले, 56 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को 56 लोगों ने कोरोना से जंग जीती तो वहीं, 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चंबा में अब तक 10787 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, 10144 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 138 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में मंगलवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 1137 सैंपलों में से 1112 की रिपोर्ट निगेटिव और 25 की पॉजिटिव रही। वहीं, रविवार को पेेंडिंग 27 सैंपलों में से 20 निगेटिव, तीन सैंपल रिजेक्ट, जबकि चार सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
मंगलवार को जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब में भेजे गए 344 सैंपलों में से 325 निगेटिव, 8 सैंपल रिजेक्ट और 11 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित आने वाले 40 लोग डलहौजी, मेल, सिद्घोट, मेरू, बड़ासु, डियूर, साहो, भरमौर, एमसीसी कंपनी के तीन कर्मी, मैहला, पल्यूर, कसाकड़ा, मोरठू, कपाहड़ा, पंणताह, जनसाली मोहल्ले से तीन लोग, पक्काटाला मोहल्ला, गुलेई, सनवाल, चुराह, साच पास, रूहणूकोठी, दुर्गेठी, बाथरी, चंबा जेल के दो कैदी, सुरंगानी, सलूणी और डियूर से ताल्लुक रखते हैं। कोरोना संक्रमितों को स्थिति अनुसार होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें