फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्यूटी पर वर्दी पहनकर आने के आदेश

Sun, 19 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों के बाहर नजर आने वाले सभी चतुर्थ श्रेणी अब वर्दी में ही नजर आएंगे। जिला प्रशासन ने इस श्रेणी के कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि वे वर्दी पहनकर ही ड्यूटी पर आएं। ऐसा न करने पर कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


यह निर्देश उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने जारी किए हैं। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी भत्ता दिया जाता है। इसके बावजूद वे वर्दी नहीं पहनते हैं। कर्मचारियों के इस वर्ग के लिए वर्दी पहनने का नियम बनाया गया है। जिसका पालन कर्मचारियों को करना ही होगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड समेत निगम व अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को सोमवार से वर्दी में आने को कहा है। प्रशासनिक तौर पर कर्मचारियों का मुआयना भी किया जाएगा और बिना वर्दी पाए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी विभागों को लिखित रूप से इस आदेश भिजवा दिए गए हैं और विभाग अधिकारियों से चतुर्थ श्रेणी कर्मियों पर नजर रखने की बात कही गई है। गौरतलब है कि बिना वर्दी में कार्यालय आने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी के समय यहां-वहां घूमते रहते हैं और इन पर विभागीय अधिकारियों की नजर नहीं रहती है। प्रशासन का मानना है कि जब इस श्रेणी के सभी कर्मचारी वर्दी में होंगे तो आसानी से उनकी पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें