फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वन रक्षक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर की बाड़का बीट के जंगल में अवैध कटान मामले में वन विभाग ने वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वनरक्षक को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को वन विभाग के पास शिकायत पहुंची थी कि बाड़का बीट के जंगल में देवदार के हरे पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं। मुख्य वन अरण्यपाल ने वनमंडल अधिकारी मुख्यालय को जांच का जिम्मा सौंपा। जांच के दौरान उन्हें जंगल में देवदार के पेड़ कटे हुए मिले। इन्हें अवैध रूप से काटा गया था। इसकी रिपोर्ट उन्होंने मुख्य वन अरण्यपाल को सौंपी। इसके बाद भलेई रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी भीम राज, भनाड़ के बीट अफसर पवन कुुमार और वनरक्षक संत राम को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। उनकी जगह दूसरे अधिकारियों और वनरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक तीनों कर्मचारियों को हेडक्वार्टर में लगाया गया है।
विज्ञापन

बाड़का बीट में अवैध कटान की शिकायत वहां के बाशिंदों ने जिला प्रशासन से भी की थी। वन विभाग से भी मामले की जांच करवाने की मांग की थी।
मुख्य वन अरण्यपाल एचके सरवटा ने बताया कि तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच में किसी प्रकार की बाधा न डालें, इसके लिए उनकी ड्यूटी हेडक्वार्टर में लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें