फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा शहर में पांच रेहड़ियां और आठ टेबल जब्त

विज्ञापन
चंबा में रेहड़ी धारकों के लाईसेंस चेक करती नगर परिषद की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर में अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद चंबा की टीम ने शिकंजा कस दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान करीब पांच रेहड़ियों को नगर परिषद ने जब्त किया तो वहीं, टेबल लगाकर सामान बेच रहे आठ लोगों के टेबल भी जब्त कर लिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान सभी रेहड़ी-फड़ी धारकों के परमिट की जांच की गई। साथ ही निर्देश दिए हैं कि कोई भी बिना परमिट के रेहड़ी फड़ी न लगाएं। ऐसा करने पर नगर परिषद चंबा की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम के वक्त नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर का औचक निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज मार्ग पर पहले दबिश दी और बिना परमिट के रेहड़ी लगाने वालों का सामान और रेहड़ियां जब्त कर लीं। इसके बाद पोस्ट ऑफिस मार्ग पर भी नगर परिषद चंबा की टीम ने शिकंजा कसा। गौरतलब है कि शहर में बिना परमिट के भी लोग शाम के समय रेहड़ियां लगा देते हैं। इसके बारे में नगर परिषद को जैसे ही सूचना मिली तो औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कुछेक लोगों ने टेबल को रेहड़ी बना दिया था। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पांच रेहड़ियां और आठ टेबल जब्त किए गए हैं। कहा कि बिना परमिट रेहड़ी व फड़ी लगाना नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें