फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राशन की आड़ में तंबाकू बेचने पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला में राशन की दुकान चलाने वाले दुकानदार को पुलिस ने तंबाकू निर्मित उत्पादों को बेचते हुए पकड़ा। दुकान से गुटका, खैनी सहित अन्य तंबाकू युक्त उत्पाद बरामद हुए। मुगला के मुख्य बाजार में दुकानदार राशन की दुकान की आड़ में युवाओं को नशीले पदार्थ बेच रहा था। इससे युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रही थी। इसको लेकर जैसे ही पुलिस को भनक लगी तो पुलिस ने तुरंत मुगला में दबिश दी। इस दौरान दुकानदार पहले आनाकानी करने लगा लेकिन, जब पुलिस ने गहनता से उसकी दुकान की तलाशी ली तो वहां गुटका, खैनी सहित अन्य तंबाकू युक्त उत्पाद मिले। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें