चंबा। प्रधानमंत्री दौरे से एक दिन पहले चंबा में कोरोना के पांच सक्रिय मरीज सामने आए हैं। इससे जिले के लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर दोबारा से दहशत पैदा हो गई क्योंकि प्रधानमंत्री की रैली में हजारों लोगों की भीड़ जुटने वाली है। पिछले तीन दिन से जिले में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया था।
इससे जिलावासी राहत महसूस कर रहे थे लेकिन बुधवार को अचानक पांच लोग कोरोना की चपेट में आ गए। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि कोरोना के सक्रिय मामलों में काफी दिनों के बाद वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोविड नियमों की पालना करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।