फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले धुआं निकला, जेब से निकालते ही धमाके के साथ फट गया मोबाइल

Mon, 20 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कियाणी में दुकानदार का फटा मोबाइल। संवाद
विज्ञापन
कियाणी क्षेत्र में दुकानदार यतिन जरयाल को आईं हल्की चोटें, उपचार के बाद भेजे घर
विज्ञापन

बोले- दुकान बंद कर जा रहे थे घर, जेब में गर्म हो गया था मोबाइल, निकाला तो फट गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। कियाणी क्षेत्र में उस समय सब स्तब्ध हो गए जब एक दुकानदार यतिन जरयाल निवासी कियाणी अपनी दुकान बंद कर घर जाने लगे तो उनकी पेंट की जेब में रखा मोबाइल गर्म लगने लगा।
दुकानदार ने अपनी जेब से मोबाइल निकालकर देखना चाहा तो उससे धुआं निकल रहा था। मोबाइल को उलट-पलट कर देखने पर अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया। गनीमत यह रही कि मोबाइल फटने से पहले ही दुकानदार ने उसे दूर फेंक दिया। मोबाइल फटने से उन्हें हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यतिन जरयाल ने बताया कि उन्होंने एक नामचीन कंपनी का मोबाइल खरीदा था। रविवार शाम को रोजमर्रा की तरह वह दुकान बंद कर घर के लिए निकले। अचानक उनकी जेब में रखा मोबाइल गर्म हो गया। इससे धुआं निकलने लगा। यतिन ने तुरंत पेंट की जेब में रखे मोबाइल को निकालकर देखा तो उससे धुआं निकल रहा था। इसमें अचानक जोरदार धमाका होने पर यतिन ने मोबाइल को दूर फेंक दिया। मोबाइल फटने से हुए जोरदार धमाके के शोर को सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को यतिन को नजदीकी निजी क्लीनिक में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया। इसके बाद वह घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें