चंबा में राज्यसभा सांसद का जोरदार स्वागत करते भाजपा नेता व अन्य कार्यकर्ता।
चंबा। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का चंबा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया। भाजपा नेता, कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों के हार पहनाकर सम्मानित किया।
जिले के प्रवेशद्वार से लेकर जगह-जगह पर समर्थक सांसद का स्वागत करने के लिए खड़े मिले। कई जगह आतिशबाजी कर लोगाें ने सांसद का स्वागत किया। इरावती चौक में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल और बैंडबाजे की धुन और फूलों की वर्षा कर सांसद का स्वागत किया। लोगों में सांसद को हार पहनाने की होड़ लगी रही। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। भाजपा प्रदेश समिति सदस्य राज सिंह ठाकुर, जय सिंह, पूर्व विधायक पवन नैय्यर, धीरज नरयाल, विनायक रैणा समेत अन्य भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद अपने प्रवास पर चंबा पहुंचे हैं। वह विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रशासन और एनएचपीसी प्रबंधन के साथ बैठकें करेंगे। संवाद