फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 28 दिन बच्चे के लिए अहम : सीआर ठाकुर

Fri, 21 Nov 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह पर नवजात शिशु केयर कॉर्नर में आयोजित किया गया। इसमें जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सीआर ठाकुर ने बताया कि नवजात के लिए जीवन के पहले 28 दिन महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में मृत्यु का सबसे अधिक जोखिम होता है।
विज्ञापन

देश में हर साल 15 से 21 नवंबर तक नवजात देखभाल सप्ताह यानि न्यू बॉर्न केयर वीक मनाया जाता है। यह वीक मनाने का उद्देश्य बच्चे के अस्तित्व और विकास के लिए नवजात शिशु की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। जीवन का पहला महीना भी आजीवन स्वास्थ्य और विकास के लिए एक आधारभूत अवधि है। स्वस्थ बच्चे स्वस्थ व्यस्क के रूप में विकसित होते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें