चुराह (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसौरगढ़ में वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह उत्थान थीम विषय पर आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी व सिरमौरी नाटी पर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान ग्राम पंचायत जसौरगढ़ इल्म नेगी मौजूद रहे, जबकि विशेष अतिथि एसएमसी अध्यक्ष नारायण सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य शेर चंद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि इल्म नेगी शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 2100 रुपये और एसएमसी अध्यक्ष ने एक हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। इस मौके पर अध्यापक जगदीश चंद, प्रीतम सिंह, लोक राम, सतपाल और नारायण सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सहित स्कूल के विद्यार्थी, अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।