पांगी(चंबा)। उपमंडल पांगी की मिंधल पंचायत में एक व्यक्ति की गोशाला में रखे घास में आग लग गई। गनीमत, रही कि आग लगने के कारण उठे धुएं को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचें। ग्रामीणों ने तुरंत पानी से आग को बढ़ने से पहले ही बुझा दिया। कुल मिलाकर लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होने से बच गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मिंधल निवासी उदय चंद के मकान के साथ बनी गोशाला में रखे घास में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण उठने वाले धुएं को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचें। ग्रामीणों ने पानी की बाल्टियां लेकर आग को फैलने से बुझाकर अग्निकांड को होने से रोक लिया।
आवासीय आयुक्त पांगी सुखदेव सिंह राणा ने बताया कि उन्हें इस बारे कोई भी जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसी बात है तो राजस्व विभाग के अधिकारी को मौके पर भेज कर वस्तुस्थिति की जायजा लेकर प्रभावित को मदद की जाएगी।