फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंजर मेले में सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

Fri, 05 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिंजर मेला परिसर चौगान नंबर दो में शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे खाने-पीने के स्टॉल नंबर तीन व चार में एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर खाना खा रहे लोगों और खाना परोसने वालों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद लोग आग बुझाने में जुट गए और उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दो नंबर चौगान में ज्यादातर खाने-पीने की दुकानें सजी हैं। हादसे के दौरान अफरा तफरी के बीच दुकान में काम करने वाले दो व्यक्तियों पर भागते समय तेल की गर्म कढ़ाई गिर गई। जबकि तीन अन्य आग को बुझाने की कोशिश में झुलस गए। जिन्हें फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले जाया गया।

जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय चौगान नंबर दो का व्यावसायिक परिसर पूरी तरह से लोगों से भरा हुआ था। ऐसे में अगर अगर काबू से बाहर हो जाती तो गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता था। जिन दो लोगों की दुकान को आग से नुकसान हुआ है। उनके नाम गोदावरी एवं नीलू जिला कुल्लू और छांगू राम एवं परस राम के नाम पर पंजीकृत हैं। प्रभावितों ने बताया इस घटना से उन्हें लगभग पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जिला अग्निशमन विभाग अधिकारी कुबज सिंह ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। फौरन वहां मौजूद लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। विभाग ने व्यावसायिक परिसर में आग के लिहाज से विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें