फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बायो मेडिकल वेस्ट कमेटी का गठन

Thu, 04 Aug 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में बायो मेडिकल वेस्ट कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिसमें मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रिंसिपल अनिल औहरी, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद शर्मा, संबंधित वार्ड की मैट्रन व हर यूनिट के डॉक्टर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


आगामी कुछ समय में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तबदील हो जाएगा। जिसके चलते यहां पर बायो मेडिकल वेस्ट की मात्रा भी बढ़ जाएगी। लिहाजा इसका निस्तांतरण सही प्रकार से हो, इसके लिए संबंधित स्टाफ को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।

लापरवाही सामने आने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है। मौजूदा समय में बायोमेडिकल वेस्ट की खेप को नियमित रूप से निस्तांतरण के लिए पठानकोट भेजा जा रहा है। क्योंकि चंबा में अभी तक यह सुविधा मुहैया नहीं है। बायो मेडिकल वेस्ट में सर्जरी के समय निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ व प्रयोग में लाई जाने वाली दवाइयां मुख्य रूप से शामिल हैं। जिन्हें खुले में फेंके जाने पर पूर्णतया रोक है। लिहाजा इस दिशा में इस कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों पर बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तांतरण को लेकर जिम्मेवारी बढ़ने वाली है।  
विज्ञापन

 
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट का सही प्रकार से निदान किया जाना बहुत आवश्यक है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित कर्मचारी इस दिशा में सतर्कता बरतें। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रिंसिपल अनिल औहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद यहां पर हर प्रकार की सर्जरी व दवाइयों का प्रयोग किया जाएगा। ऐसे में इनका निदान भी सही प्रकार हो, यह सबसे पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें