फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचडीपी पाइपों के गोदाम में लगी आग, लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर राख

Mon, 25 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बौंखरी मोड़ में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता दमकल विभाग का कर्मी
विज्ञापन
डलहौजी उपमंडल के बौंखरी मोड़ गांव में सोमवार सुबह हुआ भीषण अग्निकांड
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड का ट्रांसफार्मर, पोल, तारें और मेन बोर्ड भी आ गए आग की चपेट में
ट्रांसफॉर्मर से धमाकें और चिंगारियां निकलने पर फैली दहशत, सुरक्षित जगह भेजे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। उपमंडल डलहौजी के तहत बौंखरी मोड़ गांव में सोमवार सुबह भीषण अग्निकांड हो गया। जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के समीप रखे एचडीपी पाइपों के गोदाम में आग भड़क गई।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में पास में लगा विद्युत बोर्ड का ट्रांसफार्मर, पोल, तारें और मेन बोर्ड भी आ गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच चंबा की ओर जाने वाले राहगीरों ने आसमान में फैला घना धुआं और आग की ऊंची लपटें देखीं। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग बनीखेत को भी सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही समय में आग ने पूरे पाइप गोदाम को चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि समीप स्थापित विद्युत बोर्ड का ट्रांसफॉर्मर भी धधक उठा। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद तेज धमाकों जैसी आवाजें और चिंगारियां निकलने लगीं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंचीं। दमकल विभाग की चार गाड़ियां लगाई गईं। इनमें दो गाड़ियां बनीखेत, एक चंबा और एक एयरफोर्स स्टेशन डलहौजी से मंगवाई गई। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सरकारी गोदामों और विद्युत उपकरणों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


5456 मीटर पाइप जले, बिजली बोर्ड को 25 लाख तक क्षति
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि गोदाम में 6662 मीटर एचडीपी पाइप रखे थे। इनमें 5456 मीटर पाइप जल गए हैं। 1146 मीटर पाइप सुरक्षित बचा लिए हैं। आग की घटना से विभाग को लगभग 32.70 लाख का नुकसान हुआ है। उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि आग की चपेट में आने से ट्रांसफॉर्मर, बिजली के पोल, तारें और मेन बोर्ड सहित विद्युत ढांचे को लगभग 20 से 25 लाख रुपये तक नुकसान पहुंचा है। आग के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

बौंखरी मोड़ में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता दमकल विभाग का कर्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें