फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते तीन टिपर चालक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने नदी-नालों में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस टीम ने कियाणी में दबिश देकर अवैध खनन में जुटे तीन टिपर चालकों को पकड़ा। पुलिस ने चालकों को 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने अवैध खनन करने वालों को दोबारा अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त करने की बात कही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नदी-नालों में वर्तमान में अवैध खनन जोरशोर से चला हुआ है। खनन माफिया अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में नदी-नालों को छलनी करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजपुरा और कियाणी में दबिश दी। इस दौरान कियाणी खड्ड में तीन टिपर चालक अवैध खनन करते पाए गए। एसआई गोविंद सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर टिपर चालकों को 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने कहा कि नदी-नालों में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को कियाणी में अवैध खनन करते तीन टिपर चालकों को 45 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। कहा कि भविष्य में भी पुलिस खनन माफिया पर नकेल कसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें