फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिठाई और देसी घी के दस सैंपल भरे

विज्ञापन
चंबा शहर की एक दुकान में निरिक्षण करती खाद्य सुरक्षा की टीम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भटियात, बनीखेत और चंबा शहर से स्वास्थ्य विभाग ने मिठाई और देसी घी के दस सैंपल भरे। दिवाली त्योहार के नजदीक आते ही बाजारों में मिठाई और देसी घी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में बाहर से कोई मिलावटी खाद्य पदार्थ चंबा न पहुंचे, इसके लिए खाद्य सुरक्षा टीमें जांच में डट गई हैं। बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मंजीत सिंह और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने विभिन्न बाजारों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान रसभरी, बेसन लड्डू, चमचम, सोन पापड़ी, ड्राइ फ्रूट, लड्डू, बर्फी, मिल्ककेक और देसी घी के सैंपल भरे गए। हलवाइयों को सख्त आदेश दिए गए कि वे मिठाइयों को बनाते समय रंगों का ज्यादा इस्तेमाल न करें। इसके अलावा दुकानों में सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखें। रेहड़ियों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी टीम ने जांच की। रेहड़ीधारकों को आदेश दिए गए कि वे खाद्य पदार्थों को ढक कर बेचें। उन पर धूल मिट्टी न जमने दें। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। चंबा में त्योहारी सीजन में मिठाई, देसी घी और पनीर की सप्लाई पंजाब से होती है।
ऐसे में मिलावट का भी खतरा रहता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग बाहर से आने वाले सभी खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है। जिले के सभी हलवाइयों को आदेश भी दिए गए हैं कि वे दुकानों में मिठाई पर निर्माण की तिथि जरूर लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें