फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेटी को फंदे पर झूलता देख निकली पिता की चीख

Wed, 29 Oct 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के निहुंई गांव में एक पिता के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई, जब आंखों के सामने बेटी फंदे पर झूलती नजर आई। इस दौरान पिता की चीख निकल गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय चंपा देवी पुत्री बलदेव राम निवासी निहुंई मंगलवार रात को अपने माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां उसे जगाने के लिए पहुंची, लेकिन आवाजें लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आया।
इस बारे में मां ने अपने पति को बताया। जब पिता नो खिड़की से देखा तो उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। उसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन इससे पहले कि उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर जाते, दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की संगीनता को देखते हुए शव को फंदे से उतारने से पहले नूरपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल पर जाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके उपरांत मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। युवती की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें