चंबा के खज्जियार में मस्ती करते पर्यटक।संवाद
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार चार दिन से पर्यटकों से गुलजार है। इससे होटलियर्स सहित अन्य कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। बरसात के चार महीनों के बाद यहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। इस दौरान घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग और फोटाेग्राफी से अपना रोजगार चलाने वाले लोगों का कारोबार चमक उठा है।
पर्यटक अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए पारंपरिक परिधानों में फोटो खिंचवा रहे हैं। पैराग्लाइडिंग करने के लिए पर्यटकों की काफी भीड़ है। बुधवार को यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और पंजाब से पर्यटक बड़ी संख्या में परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ गई है।