फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों को प्राकृतिक खेती पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित खेलकूद भवन के सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट के सौजन्य से किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें एपीएमसी जिला चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले में 200 से अधिक किसानों को रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्नत किस्मों के सब्जियों के बीज वितरित किए गए। एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कृषि और बागवानी को लाभकारी बनाना जरूरी है। प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलती है। उन्होंने पांगी घाटी को हिमाचल प्रदेश का पहला पूर्ण रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती उपमंडल बनाने के प्रयासों में किसानों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किलाड़ में सब्जी मंडी भवन का निर्माण शुरू किया गया है। इससे किसानों और बागवानों को अपनी उपज के विपणन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने घाटी में प्राकृतिक तरीके से जौ की खेती को भी प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कृषि विभाग के एसएमएस नरेश नायक और उद्यान विभाग के एसएमएस डॉ. रामल अंगरिया ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और सरकार की विभिन्न कृषि-बागवानी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने स्थानीय समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन परिसंघ हिमाचल प्रदेश के निदेशक बीर सिंह राणा, पूर्व जनजातीय सलाहकार दौलत शर्मा सहित कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें