फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा में सुरक्षा के लिए हड़सर-यमकुंड वैकल्पिक मार्ग की तलाश

Wed, 14 Oct 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील स्थलों पर लकड़ी की रेलिंग लगाने और शौचालयों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन

आगामी यात्रा की तैयारियों को लेकर एडीएम विकास शर्मा ने की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) भरमौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
इसमें यात्रा मार्ग पर सुविधाएं सुदृढ़ करने, सुरक्षा प्रबंधों और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में एडीएम ने हड़सर से यमकुंड तक वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम प्रस्तावित मार्ग की पहचान और चिन्हांकन करने के साथ उसकी उपयुक्तता का आकलन करेगी। इसका उद्देश्य भविष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाना है।
विज्ञापन

विकास शर्मा ने हड़सर से मणिमहेश तक पैदल यात्रा मार्ग के संवेदनशील और जरूरी स्थानों पर लकड़ी की रेलिंग लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों की क्षमता बढ़ाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त गड्ढे बनाने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और श्रद्धालुओं की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। प्रशासन का जोर यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें