फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हेल्थ सब सेंटर में पढ़ रहे साहली के 12 बच्चे, जिम्मा एक शिक्षक के हवाले

Wed, 14 Oct 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2022 में डिनोटिफाई होने के बाद यहां शिफ्ट हुई प्राथमिक पाठशाला, आवासीय आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

हाई स्कूल साहली की व्यवस्थाएं संतोषजनक, प्राथमिक स्कूल की स्थिति का भी लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की प्राथमिक पाठशाला साहली में 12 विद्यार्थियों की पढ़ाई हेल्थ सब सेंटर के भवन में चल रही है। वर्ष 2022 में विद्यालय के डिनोटिफाई होने के बाद इसे स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया था।
वर्तमान में यहां एक ही शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहा है। बुधवार को आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने स्कूल का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आवासीय आयुक्त ने विद्यालय की परिस्थितियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई कर रहे बच्चों की स्थिति पर भी ध्यान दिया गया।
प्राथमिक पाठशाला के निरीक्षण के बाद आवासीय आयुक्त ने हाई स्कूल साहली का दौरा किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं और स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन

दूरदराज के जनजातीय क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर कमियों की पहचान करना और उनमें सुधार के लिए कदम उठाना महत्वपूर्ण है। प्राथमिक पाठशाला साहली में एक शिक्षक के सहारे 12 विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन में स्कूल संचालन की स्थिति निरीक्षण के दौरान प्रमुख रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें