फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकाक्षी जिला के लिए आयोजित फोल्ड स्कोप कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन
महाविद्यालय चंबा में फोल्डस्कोप कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देकर सम? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के आकांक्षात्मक जिलों के अध्यापकों, विद्यार्थियों के लिए आयोजित फोल्ड स्कोप कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बायोटेक कंस्टोरियम इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली और राजकीय महाविद्यालय चंबा के सहयोग स्वरूप किया गया। समापन समारोह के दौरान राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार और एनसीसीएस के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण राही ने फोल्ड स्कोप के इतिहास, इसके कार्य करने की विधि और इसके फायदों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बायो टेक्नोलॉजी विभाग का इस तरह की बेहतरीन कार्यशाला का आयोजन चंबा महाविद्यालय में करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से बनने वाले फोल्ड स्कोप माइक्रो स्कोप को बनाने की तकनीक और कार्यप्रणाली को समझाने और सिखाने वाली कार्यशाला नि:संदेह अध्यापकों, विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होने वाली है।
कार्यशाला के दूसरे दिन भारत के आकांक्षात्मक जिलों फ़िरोजपुर, मोगा, बारामूला, कुपवाड़ा, मेवात, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंबा के 40 अध्यापकों सहित डीएवी चंबा, केंद्रीय विद्यालय करियां, चंबा मिलेनियम पब्लिक स्कूल लबकाना और महाविद्यालय चंबा के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में फोल्ड स्कोप को जोड़ना और कार्यशैली को सीखा।
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने भारत के विभिन्न राज्यों के आकांक्षात्मक जिलों के प्रशिक्षु अध्यापकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागी अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यशाला के दौरान आयोजकों में डॉ. विनोद, डॉ. प्रवीण राही, पांडिया रंजन, डॉ.अरुण देव शर्मा, राहुल, सुजाता अधाना, स्वाति वर्शनी, शर्ली और आशना ने प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं देते हुए सभी को फोल्ड स्कोप के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर अध्यापकों में प्रोफेसर राकेश राठौर, डॉ. ज्योतिंद्रा ठाकुर, प्रोफेसर रघुवीर सिंह, डॉ. हेमंत, डॉ. मनेश, प्रोफेसर अविनाश, डॉ. तेज सिंह, डॉ. पूनम, प्रोफेसर सुमित, डॉ. चमन, डॉ. आशीष ठाकुर, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. शेली महाजन, डॉ. विदुषी शर्मा, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें