फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंगलों में लगी आग को बुझाने के तरीके बताए

Thu, 13 Apr 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग ने फायर सीजन में जंगल को आग से बचाने के लिए कमर कस ली है। वीरवार को हरिपुर पंचायत में मॉकड्रिल के जरिये वन विभाग के कर्मचारियों को जंगल की आग बुझाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसको लेकर जंगल में किस प्रकार से आग लग सकती है और ऐसी आग को सुरक्षा के साथ कैसे बुझाया जा सकता है, इसको लेकर मॉकड्रिल के जरिये वन कर्मियों को समझाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वनमंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार और वन खंड अधिकारी सुनील कुमार समेत अन्य वन अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों को मॉक ड्रिल से समझाया गया कि जंगल में आग को बुझाते समय अपनी सुरक्षा किस प्रकार से की जा सकती है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि वे अपने परिक्षेत्र के लोगों को जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रेरित करें। लोगों को वनों का महत्व समझाएं। वनमंडल अधिकारी ने बताया कि वनों के बिना मनुष्य का जीवन असंभव है इसलिए लोगों को वनों की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जंगलों में आग लगने से वनसंपदा के साथ रेंगने वाले जीवों के साथ पक्षियों को भी नुकसान होता है। यह सब जानकारी कर्मचारी आम लोगों को बताएं जिससे लोग जंगलों को आग से बचाने के लिए आगे आएं। साथ ही कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि चीड़ के जंगलों में लगने वाली आग को कैसे बुझाया जा सकता है। चीड़ के जंगलों में आग की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं। इसको लेकर कर्मचारियों को हरिपुर के साथ लगते चीड़ के जंगल में मॉक ड्रिल भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें