फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा मंडल के अधिशासी अभियंता की चंबा में तैनाती

Mon, 22 Dec 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

तीसा का अतिरिक्त कार्यभार, दो मंडलों के बीच 65 किलोमीटर की दूरी, लोगों ने तबादले पर उठाए सवाल
किस दिन कौन से मंडल में बैठेंगे अधिकारी, लोगाें में बना रहेगा असमंजस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा में अधिशासी अभियंता का रिक्त पद भरने के लिए सरकार ने तीसा मंडल के पद को खाली कर दिया। वहां पर अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत जोगिंद्र सिंह को अब चंबा मंडल में तैनात किया है। साथ ही उन्हें तीसा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
लोगों का कहना है कि चंबा और तीसा के बीच की दूरी 65 किलोमीटर है। जबकि इन दोनों मंडलो में सड़कों की संख्या भी काफी अधिक है। ऐसे में एक अधिकारी के लिए दो मंडलों को देख पाना काफी मुश्किल है। यदि सरकार के पास चंबा मंडल में लगाने के लिए कोई अधिशासी अभियंता नहीं था तो तीसा में तैनात अधिकारी का तबादला करने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन

अब एक अधिशासी अभियंता किस दिन चंबा में बैठेगा और किस दिन तीसा में, इसे लेकर भी लोगों में असमंजस है। लोगों में अशोक कुमार, चैन लाल, जय सिंह, विनोद कुमार, बीर सिंह, कमलेश, प्यार सिंह, सुरेश और किशोर ने बताया कि एक किसी भी क्षेत्र के विकास में लोक निर्माण विभाग का रोल सबसे अहम होता है। सड़कों से लेकर सरकारी भवनों का निर्माण यही विभाग करवाता है। ऐसे में यदि इस विभाग का मुख्य अधिकारी ही नहीं होगा तो विकास कार्य कैसे समय पर पूरे हो पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि एक अधिकारी को एक मंडल का ही कार्यभार सौंपा जाए। उधर, विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया ने बताया कि सरकार जल्द ही सभी मंडलों में अधिशासी अभियंताओं की तैनाती करने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें