फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परीक्षाएं सिर पर, कोहलड़ी स्कूल में विज्ञान का शिक्षक ही नहीं

Sat, 24 Feb 2024 05:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षाएं सिर पर, कोहलड़ी स्कूल में विज्ञान का शिक्षक ही नहीं
विज्ञापन

अभिभावक बोले - जल्द पद नहीं भरा तो सड़कों पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन
स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं 150 विद्यार्थी, दांव पर लगा भविष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। राजकीय उच्च विद्यालय कोलहड़ी में दो साल से विज्ञान शिक्षक का पद रिक्त है। वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में 150 विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई बार अभिभावक स्कूल प्रबंधन समिति की बैठकों में भी रिक्त पद भरने के लिए मांग उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियाों को चेतावनी दी है कि जल्द पद स्वीकृत न किया गया तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
सरकार एक तरफ सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा देने के दावे करती है। कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां आज भी अध्यापकों की कमी सरकार पूरी नहीं कर पाई है। ऐसा ही एक मामला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी का है। पिछले दो साल से विज्ञान पढ़ाने वाला कोई अध्यापक नहीं है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार और अभिभावकों में मनोज कुमार, पुची पाल, अशोक कुमार, रजनीश कुमार, सोनी देवी और मीना कुमारी ने कहा कि विज्ञान विषय के अध्यापक न होने से बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। कुछ दिन बाद वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी तो बच्चे बिना अध्यापक परीक्षा में क्या लिखेंगे।
विज्ञापन

उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहिंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूल में विज्ञान विषय के अध्यापक के खाली पद को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही अध्यापक की नियुक्ति हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें