फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: देश-दुनिया से कटा पांगी, हवाई सेवा शुरू नहीं कर पाई सरकार

Sat, 24 Feb 2024 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के लक्कड़मंडी में गिरती ताजा बर्फबारी की फाहें।संवाद
विज्ञापन
देश-दुनिया से कटा पांगी, हवाई सेवा शुरू नहीं कर पाई सरकार
विज्ञापन

घाटी में कुल्लू-लाहौल-किलाड़, किलाड़-साचपास वाया बैरागढ़ मार्ग समेत संपर्क मार्ग भी पड़े हैं बंद
पांच से आठ फीट तक बर्फ से लकदक हैं वादियां, सरकार-प्रशासन से हवाई उड़ानें शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। कुल्लू-लाहौल-किलाड़, किलाड़-साचपास वाया बैरागढ़ मार्ग समेत पांगी के संपर्क मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप है। इस वजह से लोग जनजातीय क्षेत्र पांगी में कैद होकर रह गए हैं। पांगी से बाहर निकलने के लिए लोगों के पास एकमात्र जरिया चॉपर सेवा ही है। अभी तक सरकार की ओर से पांगी में रह रहे लोगों समेत घाटी से बाहर चंबा, जम्मू-लाहौल, धर्मशाला, शिमला में रुके पांगीवासियों के लिए हवाई सेवा शुरू नहीं की गई है। प्रशासन भी हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर पहल नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

पांगी के साच पास में छह से आठ फीट, किलाड़ की पंचायतों में एक से 5 फीट तक बर्फबारी हुई है। लोगों को किलाड़ मुख्यालय के लिए भी बर्फ में मीलों सफर तय कर पहुंचना पड़ रहा है। कुल्लू-लाहौल-किलाड़ मार्ग बर्फबारी और भूस्खलन के चलते बंद है। सोमवार तक मुख्य मार्गों पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है। किलाड़ के तहत परिक्षेत्र में संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। पांगीवासियों में हुक्म चंद, राजीव कुमार, आकाश कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, किरपा राम और दलीपा राम ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद अब सभी तरफ से यहां से बाहर निकालने के रास्ते बंद पड़े हैं। अब सरकार चॉपर सेवा शुरू करती है तो लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपायुक्त चंबा और पांगी प्रशासन से उदयपुर से किलाड़, कुल्लू से किलाड़, चंबा से किलाड़, आजोग से किलाड़ के लिए हवाई उड़ानें शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

चंबा के लक्कड़मंडी में गिरती ताजा बर्फबारी की फाहें।संवाद

चंबा के लक्कड़मंडी में गिरती ताजा बर्फबारी की फाहें।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें