फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपायुक्त कार्यालय के कर्मियों ने ली शपथ

Mon, 14 Oct 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त कार्यालय परिसर में विश्व मानक दिवस को लेकर शपथ ग्रहण करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
चंबा। विश्व मानक दिवस पर उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने भारतीय मानक ब्यूरो के निर्धारित मानकों की अनुपालना करने को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 अक्तूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता, नियामक और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उत्पादों का मानकीकरण सुरक्षा, दक्षता और नवाचार को बढ़ावा देता है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारतीय मानक ब्यूरो के माध्यम से क्रियान्वित किए जा रहे गुणवत्ता मिशन के तहत अपना पूरा योगदान देने की शपथ ली। इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें