फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षा विभाग के लिखित में देने के बाद स्कूलों की बिजली बहाल

Fri, 13 Dec 2024 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा) जनजातीय क्षेत्र भरमौर के 59 स्कूलों में बिजली बोर्ड ने बिजली को बहाल कर दिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से 31 दिसंबर तक लिखित में बिजली का लंबित बिल जमा करवाने का आश्वासन दिया गया है। केंद्रीय प्राथमिक शिक्षा खंड कार्यालय सहित 59 स्कूलों का 1.80 लाख रुपये बिजली का बिल लंबित है। जिसे जमा करवाने में शिक्षा विभाग आनाकानी कर रहा था। इसके चलते बोर्ड ने स्कूलों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी। स्कूलों की बिजली कटने से परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी। साथ ही कड़ाके की ठंड में बिना बिजली स्कूलों में बैठना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते शिक्षा विभाग ने प्रशासन के कहने पर बोर्ड को लंबित बिल जमा करवाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ही बोर्ड ने स्कूलों में बिजली आपूर्ति को सुचारू किया।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड ने कई बार शिक्षा विभाग को स्कूलों की बिजली का लंबित बिल जमा करवाने के लिए नोटिस दिया था। बावजूद इसके शिक्षा विभाग बिल जमा नहीं करवा रहा था। इसके चलते बोर्ड ने स्कूलों में बिजली काटने का फैसला लिया। इस मामले पर कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जब हस्तक्षेप किया तो शिक्षा विभाग ने बिल जमा करवाने का आश्वासन बोर्ड को दिया। तब जाकर बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की तरफ से लंबित बिल चुकाने का लिखित आश्वासन मिला है। इसके बाद स्कूलों में बिजली को बहाल कर दिया गया है।
तेज सिंह, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड, उपमंडल भरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें