फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 244 उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन

Wed, 17 Jan 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत मंडल चंबा के अधीन आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के 244 घरों में जल्द अंधेरा पसरने वाला है।
विज्ञापन

3 लाख 59 हजार 932 रुपये बकाया बिजली बिलों की अदायगी न करने पर विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने इनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने का निर्णय लिया है। कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को बकाया राशि चुकता करने के बाद 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बोर्ड प्रबंधन के निर्देशों की भनक लगते ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विद्युत मंडल चंबा के उपमंडल चंबा-द्वितीय के तहत परिक्षेत्र खज्जियार में 49, चनेड़ के 41, सरोल के 94, मरेड़ी के 27, साहो के 33 विद्युत उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी नहीं की है। बोर्ड प्रबंधन ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस भी जारी किए, लेकिन उन्होंने नोटिस को हल्के में लिया। अब बोर्ड प्रबंधन ने डिफाल्टर 244 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजली बिलों की अदायगी न करने वाले के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कनेक्शन कटने के बाद नया कनेक्शन लेने से पूर्व उपभोक्ता को बकाया बिल और 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें