फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

156 उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। बिजली बोर्ड उपमंडल चुवाड़ी के 156 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काटने की तैयारी है। इन उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने सात दिन का समय दिया है। इस समयावधि में अगर उपभोक्ता लंबित बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ बोर्ड कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाएगा। बोर्ड ने अस्थाई तौर पर इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पहले से काट रखे हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके उपभोक्ता अपना लंबित बिल नहीं चुका रहे हैं। इसके चलते बोर्ड अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है। इससे बचने के लिए उपभोक्ताओं को सात दिन के अंदर अपना लंबित बिल जमा करवाना होगा। इन उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड ने 12.46 लाख की राशि वसूलनी है। इसकी अदायगी करने में उपभोक्ता आनाकानी कर रहे हैं। इसको लेकर बोर्ड उन्हें कई बार नोटिस भी दे चुका है लेकिन इन उपभोक्ताओं पर नोटिस का कोई असर नहीं हो रहा है। इसके चलते बोर्ड ने अब कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है। बिजली कनेक्शन कटने के बाद अगर उपभोक्ता बिल जमा करवाता है तो उसे मीटर लगवाने के लिए दोबारा सभी औपचारिकताएं पूरी करनी पडे़ंगी। बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आखिरी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें