फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने मांगा लंबित बकाया

Mon, 15 Dec 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम चंबा की आपातकालीन बैठक बिजली बोर्ड विश्राम गृह हरदासपुरा में प्रधान आत्मा राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों ने लंबित बकाया जल्द देने की मांग की है। पेंशनरों ने कहा कि 17 दिसंबर तक यदि उनकी समस्याओं का समाधान और मांगों को पूरा न किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

आत्मा राम ने कहा कि पेंशनर फॉर्म के स्थापना दिवस पर 17 दिसंबर को नगरोटा बगवां में आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। बिजली बोर्ड में जो कर्मचारी वर्ष 2016 से लेकर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें संशोधित वेतनमान के अनुरूप लीव एनकैशमेंट, काॅम्यूटेशन, ग्रेच्युटी और संशोधित वेतनमान का एरियर, पे फिक्सेशन का एरियर और डीए का भुगतान नहीं किया गया है। महंगाई भत्ते की किश्तें और उसका पिछला एरियर भी बिजली बोर्ड ने रोक कर रखा है। इस बैठक में जगदीश ठाकुर, जोगिंदर मंडला और हेमेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें