फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छतराड़ी के सजल शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

Mon, 15 Dec 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। छतराड़ी निवासी सजल शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से पासिंग परेड के बाद जैसे ही उनके चयन की सूचना गांव में पहुंची पूरे इलाके में ग्रामीण काफी गदगद है। पिता चमन लाल पेशे से दुकानदार है और माता कंचन कुशल गृहिणी है। सजल शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा शिव शक्ति स्कूल से की। उसके बाद उन्होंने कांगड़ा के राजा का बाग स्थित स्कूल से पांचवीं से दसवीं की पढ़ाई की। उसके बाद चंडीगढ़, मेरड़ और दिल्ली और भोपाल के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों से मार्गदर्शन लिया। साल 2024 में उनका चयन देहरादून के लिए हुआ। उनकी पहली तैनाती उत्तर प्रदेश में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें