चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेला के मद्देनजर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चंबा की जरूरी मरम्मत और रखरखाव का कार्य करने हुए 21 जुलाई को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता राज सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन बाथरी, 33 केवी लाइन करियां व 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के तहत चलने वाले सभी 11 केवी फीडर सिटी-एक, सिटी-2, राजनौन, रामगढ़, हरदासपुरा, रजेरा, पक्का टाला, खजियार, सरोल, कियाणी, पूरा शहर, सरोल, मंगला, सुल्तानपुर और करियां, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भनोता (चनेड़) के अंतर्गत चलने वाले सभी 11 केवी फीडर लोकल भनोता, उदयपुर और परिहार की विद्युत आपूर्ति सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहेगी।