फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा चौगान को हरा-भरा बनाने की कवायद शुरू

Sat, 21 Dec 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान को हरा-भरा करने के लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों के परामर्श से अब चौगान में दुर्वा घास लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने चौगान में चल रहे रख-रखाव कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक आयुक्त ने ऐतिहासिक चौगान में दुर्वा घास के अंकुरण के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हर साल सर्दियों में चंबा चौगान में किसी भी प्रकार की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया जाता है, ताकि दुर्वा घास का बेहतर तरीके से अंकुरण हो सके और रख-रखाव कार्य सही तरीके से किए जा सकें।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, जिला नाजर प्रवीण मेहता, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नीतिका ठाकुर, जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव मुकेश बेदी, उपाध्यक्ष जयराज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें