फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चीह स्कूल में अब डिजिटल माध्यम से होगी पढ़ाई

Sun, 10 May 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्रग शिक्षा अभियान के तहत स्मार्ट क्लासरूम बनाने को मिली मंजूरी
विज्ञापन

स्मार्ट होगी पढ़ाई विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा, स्कूल होगा डिजिटल

संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चीह के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। स्कूल में अब पढ़ाई डिजिटल तरीके से होगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम बनाने को मंजूरी मिल गई है।
शिक्षा विभाग ने चीह स्कूल को स्मार्ट क्लासरूम योजना में शामिल किया है। इसके तहत स्कूल को प्रोजेक्टर, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर और हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। स्मार्ट क्लासरूम बनने से अब इन्हें वीडियो, एनिमेशन और ऑनलाइन कंटेंट से पढ़ाया जाएगा। विज्ञान और गणित जैसे विषय समझना आसान होगा। इस परियोजना के तहत स्कूल को हाई-टेक उपकरणों से लेस किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित सुविधाएं शामिल होंगी। इसमें स्कूल में डिजिटल बोर्ड लगाया जाएगा जिसमें इन-बिल्ट कंप्यूटर सिस्टम होगा। बिजली जाने पर भी पढ़ाई बाधित नहीं होगी। इसके लिए 2 केवीए का ऑनलाइन यूपीएस दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए डेस्कटॉप पीसी, हाई-डेफिनिशन वीडियो कैमरा और ऑडियो सिस्टम की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के शुरू होने से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


स्कूल के मुख्याध्यापक कर्म चंद ने बताया कि डिजिटल क्लासरूम की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त होगी और वे तकनीक के माध्यम से विषयों को अधिक सरलता से समझ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें