फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नकरोड़ से चीह तक सड़क की स्वीकृति के लिए भेजा प्रस्ताव

Sun, 10 May 2026 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई मैपिंग भी पूरी, स्वीकृति के लिए भेजे गए आवश्यक दस्तावेज
विज्ञापन

संपर्क मार्ग कल्यास की मैपिंग भी पूर्ण, लोगों ने जताया पीडब्ल्यूडी का आभार
सड़क के निर्माण होने से क्षेत्र में विकास पकड़ेगा रफ्तार, आवाजाही होगी सुगम


संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरि (चंबा)। हिमगिरि क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। नकरोड़ से चीह तक प्रस्तावित सड़क को लेकर प्रक्रिया तेजी पकड़ती नजर आ रही है।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल नकरोड़ ने सड़क की पीएमजीएसवाई के तहत मैपिंग प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया है। केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई पोर्टल पर प्रस्ताव अपलोड करने के लिए 10 मई तक एक बार विशेष विंडो खोलकर अंतिम अवसर दिया था। विभाग ने तय समय सीमा के भीतर औपचारिकताएं पूरी कर सड़क का प्रस्ताव पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि नकरोड़ से चीह सड़क की डिजिटल मैपिंग और आवश्यक दस्तावेज तैयार कर स्वीकृति के लिए उच्च स्तर पर भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग क्षेत्र की लंबित सड़क मांगों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है। संपर्क मार्ग कल्यास की मैपिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से वर्षों पुरानी आवाजाही की समस्या दूर होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने सीमित समय के भीतर गंभीरता से कार्य करते हुए जरूरी प्रक्रिया पूरी की है। लोगों को उम्मीद है कि अब दोनों सड़क परियोजनाओं को जल्द प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार नकरोड़-चीह सड़क केवल संपर्क मार्ग नहीं, बल्कि पूरे हिमगिरि क्षेत्र के विकास की आधारशिला साबित होगी। सड़क बनने से कई गांव मुख्य सड़क नेटवर्क से जुड़ेंगे और विद्यार्थियों, किसानों तथा मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें