फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा-बैरागढ़ मार्ग बंद होने से डिपुओं में राशन, दुकानों में नहीं पहुंच पाया अंडा, दूध और ब्रेड

Mon, 06 May 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। तरवाई पुल के पास पहाड़ को गिराने का काम चल रहा है। इस कारण तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर दस दिन से वाहनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से क्षेत्र में दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे दूध, अंडा, ब्रेड, मक्खन, सब्जियां और राशन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अब महीने के दूसरे सप्ताह में भी मार्ग पर रफ्तार थमी होने से डिपुओं में राशन की सप्लाई नहीं पहुंची है। क्षेत्र की दस पंचायतों मंगली, जुनांस, बौंदेड़ी, गुईला, देवीकोठी, सतियासा, बैरागढ़, सीरी, गुलेई और टेपा की करीब 20 हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में मार्ग पर पहाड़ की कटाई का काम चल रहा है। इससे पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं हैं। ऐसे में क्षेत्र में कोई बीमार पड़ जाता है या गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाना हो तो रास्ता न होने से उनकी जिंदगी संकट में पड़ सकती है।
लोगों ने चुराह प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि शाम के समय कार्य समाप्ति के बाद मार्ग को पहले की तरह ही यातायात के लिए बहाल करवाकर सुबह तक आवाजाही सुचारू रखी जाए, जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें न उठानी पड़े।
विज्ञापन


तरवाई पुल के पास पहाड़ की कटाई का काम चल रहा है। विभाग को चाहिए कि कार्य समाप्ति के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया जाए, जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें न उठानी पड़ें। - किशोरी

पहाड़ की कटाई में एक ही मशीन लगाई गई है। विभाग को संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी कर दो से तीन मशीनें लगवा कर युद्धस्तर पर कार्य करवाना चाहिए, जिससे पहाड़ की कटाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। - मोती राम

तरवाई पुल के पास जर्जर पहाड़ की कटाई के बाद सड़क पर टनों के हिसाब से मलबा पड़ा है। यहां से पैदल सफर करना खतरे से कम नहीं हैं। विभाग को लोगों की सुविधा के लिए कार्य समाप्ति के बाद मार्ग को वाहनों के लिए खोल देना चाहिए। - योगेश भारद्वाज

तीसा-बैरागढ़ मार्ग दस दिन से बंद पड़ा है। क्षेत्र में दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत डिपुओं में राशन की खेप भी नहीं पहुंच पाई है। यदि कोई अचानक बीमार हो जाए या गर्भवती को चंबा लेकर जाना हो तो मुश्किल हो सकती है। - ठाकुर लाल
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग को पैदल आवाजाही के लिए खुलवा दिया जाता है। सड़क की रिटेनिंग वॉल जमींदोज हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग से लिखित में कार्य समाप्ति तक वाहनों की आवाजाही बंद रखने की मांग की है। युद्धस्तर पर एक पोकलेन और जेसीबी से कार्य करवाया जा रहा है। जल्द को पहाड़ गिराकर मार्ग बहाल करने की योजना पर विभाग काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें