फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांजू जातर में गूंजे ढोल, चुराही नाटी ने मोहा मन

Sat, 19 Sep 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत चांजू में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक जातर मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गढ़ मैदान में आयोजित मेले में क्षेत्रवासियों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान चुराही लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

मेले में चुराही नाटी मुख्य आकर्षण रही। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिला-पुरुषों ने सामूहिक नाटी डालकर पारंपरिक संस्कृति का प्रदर्शन किया। नाटी के दौरान गढ़ मैदान में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने खूब आनंद लिया।
मेले के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान विनोद कुमार और उमा ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें