फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: केमिस्ट की मिलीभगत से हुई नशीली दवाइयों की सप्लाई

Tue, 02 Dec 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री का नेटवर्क अब केमिस्ट तक पहुंचता नजर आ रहा है। जुलाहकड़ी में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान एक केमिस्ट और चार युवकों के नाम उजागर किए हैं। आरोपी ने बताया कि नशीले कैप्सूलों की सप्लाई और बिक्री में यह केमिस्ट उसकी सहायता कर रहा था।
विज्ञापन


सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर दवा निरीक्षक और पुलिस टीम ने आरोपी हरमीत निवासी जुलाहकड़ी के घर पर दबिश दी। तलाशी में 2493 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। बताया जा रहा है कि इन दवाइयों का इस्तेमाल युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने के लिए किया जा रहा था।

जिले में इससे पहले भी भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की बरामदगी हो चुकी है, लेकिन पहली बार केमिस्टों के सीधे जुड़ाव का मामला सामने आया है। विभाग अब उन मेडिकल स्टोर्स की जांच करने की तैयारी में है, जिनके नाम आरोपी ने बताए हैं। बरामद कैप्सूलों का रिकॉर्ड से मिलान कराया जाएगा। जिनके नाम आरोपी ने बताए हैं, उनसे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। उसके जरिये इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने की योजना में विभाग अब कार्य कर रहा है। आरोप साबित होने पर उनके लाइसेंस रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें